Thursday, January 24, 2019

अमेठी में लोगों से राहुल गांधी का वादा- 101% बनकर रहेगा फूडपार्क

अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. प्रियंका गांधी वाड्रा के कांग्रेस महासचिव बनाए जाने पर राहुल गांधी ने कहा कि मैंने प्रियंका को कहा है कि वह जब भी अपना पद संभालेंगी तो सबसे पहले यहां आकर लोगों से मिलें. उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस पार्टी ही बनाएगी.

राहुल ने यहां केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मैं झूठ नहीं बोलता हूं, जो बोलता हूं वही करता हूं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान का नाम लेकर झूठ बोलते हैं. राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी नफरत और क्रोध की भावना का चिन्ह हैं.

राहुल ने यहां आए लोगों से पूछा कि क्या आपको अभी तक 15 लाख रुपये मिले. इसके अलावा उन्होंने यहां ‘चौकीदार चोर है’ के नारे भी लगवाए. राहुल गांधी ने रायबरेली के लोगों से वादा किया कि यहां पर फूडपार्क बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि यहां 101 फीसदी फूडपार्क बनकर रहेगा.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों के 30 हजार करोड़ रुपये की चोरी की, 56 इंच का सीना अब कमजोर हो गया है. राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चीन के सामने घुटने टेक दिए. मैं 24 घंटे आपकी लड़ाई लड़ता हूं.

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि मैं मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव का सम्मान करता हूं लेकिन हम कांग्रेस की विचारधारा के लिए लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और केंद्र दोनों जगह सरकार बनाएंगे.

गौरतलब है कि बुधवार को ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और मध्य प्रदेश के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को महासचिव नियुक्त किया है. प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है.

राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उद्योगपतियों के करोड़ों रुपये के कर्ज माफ कर दिए, लेकिन किसानों के लिए कुछ नहीं किया. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की कांग्रेस सरकारों ने किसानों का कर्ज दो दिन में ही माफ कर दिया.

स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन (UGC) ने सोशल साइंस में रिसर्च के लिए सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए स्कॉलरशिप दी जाती है. इस स्कॉलरशिप का नाम स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप फॉर सिंगल गर्ल चाइल्ड फॉर रिसर्च इन सोशल साइंसेज है. बता दें, यह स्कॉलरशिप उन छात्राओं के लिए है जो किसी यूनिवर्सिटी से सोशल साइंस में पीएचडी का 5 साल का रेगुलर कोर्स कर रही हैं. इस स्कॉलरशिप के लिए केवल वही छात्रा आवेदन कर सकती हैं जो अपने घर में अपने मां-बाप की इकलौती बेटी, जु़ड़वा बहनें या फिर ट्रांसजेंडर हो.

स्‍कॉलरशिप: इसमें पीएचडी के शुरुआती दो साल के लिए 25,000 रुपये प्रति माह की फेलोशिप दी जाती है. बाकी पीएचडी कार्यकाल के लिए प्रति महीने 28,000 रुपये दिए जाते हैं.  वहीं इसके अलावा पहले दो साल के लिए प्रति वर्ष 10,000 रुपये और बाकी बचे सालों के लिए  20,500 रुपये की आकस्मिकता (contingency) प्रदान की जाती है.

किन्हें मिलेगी ये स्कॉलरशिप: ये स्कॉलरशिप उन्हें दी जाएगी जिन्होंने पीएचडी प्रोग्राम में हिस्सा लिया हो. छात्राओं की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. वहीं आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 45 वर्ष है.

No comments:

Post a Comment