खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की सीरीज के दूसरे वनडे में भारत की खराब शुरुआत हुई। पहले ओवर में ही रोहित शर्मा शून्य के निजी स्कोर पर पैट कमिंस का शिकार बने। उनके बाद शिखर धवन भी आउट हो गए। शुरुआती 9 ओवर में भारत के दोनों ओपनर्स पवेलियन लौट गए। विराट कोहली और रविंद्र जडेजा क्रीज पर हैं। कोहली ने वनडे में 50वां अर्धशतक लगाया। वे ऐसा करने वाले पांचवें भारतीय बन गए। उनसे ज्यादा सचिन तेंदुलकर (96), राहुल द्रविड़ (83), सौरव गांगुली (72) और महेंद्र सिंह धोनी (71) ने ज्यादा अर्धशतक लगाए हैं।
कोहली का इस साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा वनडे शतक
विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 40वां शतक लगाया। उनका इस साल यह दूसरा वनडे शतक है। इससे पहले उन्होंने 15 जनवरी को एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 104 रन की पारी खेली थी।
धोनी वनडे में 5वीं बार शून्य पर आउट
महेंद्र सिंह धोनी घरेलू मैदान पर 9 साल बाद शून्य पर आउट हुए। पिछली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही 2010 में विशाखापट्टनम पर बिना खाता खोले आउट हुए थे।
पहला विकेट (0.6 ओवर) : रोहित शर्मा के रुप में भारत को पहला झटका लगा। वे पहले ओवर की आखिरी गेंद पर कमिंस का शिकार बने। रोहित का कैच थर्ड मैन पर एडम जम्पा ने लिया।
दूसरा विकेट (8.3 ओवर) : रोहित के बाद मैदान पर आए कोहली ने दूसरे ओपनर धवन के साथ टीम की पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर मैक्सवेल ने धवन को एलबीडब्ल्यू कर दिया। धवन ने 29 गेंद की पारी में 21 रन बनाए। उन्होंने चार चौके लगाए।
तीसरा विकेट (16.6 ओवर): धवन के बाद क्रीज पर आए अंबाती रायडू ने अच्छी शुरुआत की। उन्होंने कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। रायडू को नाथन लियोन ने अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। रायडू ने 32 गेंद पर 18 रन बनाए।
चौथा विकेट (28.5 ओवर) : 29वें ओवर में भारत को चौथा झटका लगा। विजय शंकर 46 रन बनाकर रन आउट हो गए। जम्पा की गेंद पर कोहली ने सामने की ओर खेला। गेंद जम्पा की उंगलियों को छूकर विकेट से लग गई। उस दौरान शंकर क्रीज से बाहर थे। शंकर और कोहली ने चौथे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी की।
पांचवां विकेट (32.2 ओवर) : एडम जम्पा की यह फुललेंथ गेंद ऑफ स्टम्प के बाहर जा रही थी। केदार जाधव ने शायद इसे शॉर्ट एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से उठाकर मारने की सोची थी, लेकिन गेंद उनके बल्ले पर सही से आई नहीं और शॉर्ट एक्स्ट्रा कवर पर खड़े एरॉन फिंच के हाथों में पहुंच गई। इस समय टीम का स्कोर 171/5 था।
छठा विकेट (32.3 ओवर) : केदार जाधव के आउट होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर आए। हालांकि, वे उसी गेंद पर आउट हो गए। धोनी एडम जम्पा की इस गेंद को पीछे हटकर मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद ने उनके बल्ले का बाहरी किनारे से लगती हुई स्लिप पर खड़े उस्मान ख्वाजा के हाथों में पहुंच गई। टीम का स्कोर 171/6 ही था।
ऑस्ट्रेलिया ने टीम में दो बदलाव किए
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। उसने इस मैच के लिए दो बदलाव किए। उसने जेसन बेहरेनडॉर्फ और एश्टन टर्नर की जगह शॉन मार्श और नाथन लियोन को टीम में शामिल किया। वहीं, भारतीय टीम ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया। भारत ने पहला वनडे 6 विकेट से जीता था।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, विजय शंकर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा।
ऑस्ट्रेलिया : उस्मान ख्वाजा, एरॉन फिंच (कप्तान), शॉन मार्श, मार्क्स स्टोइनिस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी, नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, नाथन लियोन, एडम जम्पा।
भारत की नजर 500वीं जीत पर
टीम इंडिया ने अब तक 962 वनडे खेले हैं। इनमें से उसने 499 जीते हैं। ऐसे में नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर होने वाले इस मैच में उसकी नजर ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपनी 500वीं जीत हासिल करने पर होगी। वनडे में अब तक सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई टीम ही 500 या उससे ज्यादा मैच जीत पाई है। उसने अब 923 वनडे में से 558 में जीत हासिल की है।
No comments:
Post a Comment