नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलिकॉप्टर से संदिग्ध काला बॉक्स उतरने को लेकर कांग्रेस ने रविवार को जांच की मांग की। आरोप है कि कर्नाटक के चित्रदुर्ग में चुनावी सभा के दौरान मोदी के हेलिकॉप्टर से बॉक्स उतारा गया था। कांग्रेस ने मोदी से सफाई मांगी है। साथ ही कहा कि चुनाव आयोग को इसी जांच करानी चाहिए। मोदी ने चित्रदुर्ग में 12 अप्रैल को सभा की थी।
कर्नाटक कांग्रेस ने की शिकायत
कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने बताया कि कर्नाटक कांग्रेस ने चुनाव आयोग में इस मामले की शिकायत की है। हमने देखा था कि प्रधानमंत्री के चॉपर को तीन अन्य हेलिकॉप्टर एस्कॉर्ट कर रहे थे। लैंडिंग के बाद एक काला बॉक्स हेलिकॉप्टर से उतारा गया और प्राइवेट कार से ले जाया गया। यह कार एसपीजी काफिले का हिस्सा नहीं थी।
कांग्रेस प्रवक्ता ने बॉक्स में कैश होने का आरोप लगाया। उनका यह भी कहना है कि अगर बॉक्स में कैश नहीं था, तो इसकी जांच से किसी को क्या आपत्ति हो सकती है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष ने हेलिकॉप्टर से बॉक्स उतारे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। सोशल मीडिया में बॉक्स उतारे जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह मोदी के हेलिकॉप्टर से ही उतरा।
आनंद शर्मा ने कहा, "प्रधानमंत्री बात को संभालने और बदलने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि उनमें सही मुद्दों का सामना करने की हिम्मत नहीं है। वह (मोदी) राफेल घोटाले पर चुप क्यों हैं? पिछले साल मोदी और फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद के बीच राफेल मुद्दे पर बातचीत हुई थी। इस बातचीत को सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा।"
शर्मा का आरोप है- प्रधानमंत्री हताशा में हैं, चुनाव में जीत हासिल करने के लिए वे सशस्त्र बलों के मुद्दे पर प्रचार कर रहे हैं। जवानों की साहसिक कार्रवाई और उनके बलिदान पर वोट मांगना अपराध है। यह मातृभूमि की रक्षा करने वाले सशस्त्र बलों का भी अपमान है। हमारी सेनाएं किसी एक पार्टी या व्यक्ति के लिए काम नहीं करतीं। भारतीय सेना भारत गणराज्य की है।
बॉलीवुड डेस्क. रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी फिल्म मर्दानी 2 की शूटिंग में बिजी हैं। ये 2014 में आई फिल्म मर्दानी की सीक्वल है। ये अगले साल रिलीज होगी। फिल्म सेट से रानी की पहली तस्वीर सामने आई। इस फिल्म के बाद रानी डायरेक्शन में हाथ आजमाने वाली हैं।
मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रानी 2020 में अपनी पहली डायरेक्टोरियल फिल्म शुरू करेंगी। डायरेक्टोरियल डेब्यू के लिए वे अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश कर रही हैं। फिलहाल रानी की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
ऐसी है मर्दानी 2 की कहानी
फिल्म में रानी सीनियर इंस्पेक्टर के रोल में नजर आएंगी। इसका निर्माण उनके पति और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं। डेली मेल को दिए इंटरव्यू में रानी ने कहा था- 'फिल्म मर्दानी मेरे दिल के बेहद करीब रही है और अक्सर लोग मुझसे कहते थे कि इस फिल्म का सीक्वल बनना चाहिए। दर्शकों की मांग को देखते हुए हमने मर्दानी 2 बनाने का फैसला किया। इस फिल्म का निर्देशन गोपी पुथरन कर रहे हैं और फिल्म की कहानी भी गोपी ने ही लिखी है।
इससे पहले वो 2018 में आई फिल्म हिचकी में नजर आई थीं। इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। फिल्म को देश के साथ-साथ विदेश में अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
No comments:
Post a Comment