Friday, April 19, 2019

हंसराज और हितेश ने सबसे लंबे समय तक चेस खेलने का रिकॉर्ड बनाया

मंडी. शतरंज (ब्लिट्ज) में सबसे लंबे समय तक खेलने का रिकॉर्ड अब भारत के नाम हो गया है। यह रिकॉर्ड भारत के हंसराज ठाकुर और हितेश आजाद ने बनाया है। हिमाचल प्रदेश के हंसराज और हितेश ने लगातार 53 घंटे 17 मिनट 49 सेकंड तक शतरंज खेली। उन्होंने इस चेस मैराथन में 303 गेम खेले। हंसराज-हितेश ने पोलैंड के जासेक गाजेस्की और वोजसिएच वारुगा का 50 घंटे एक मिनट 7 सेकंड तक लगातार खेलने का रिकॉर्ड तोड़ा।

मतदाता जागरूकता के लिए अलग से वेबसाइट लॉन्च
यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी शतरंज संघ आयोजित की गई थी। रिकॉर्ड बनाने वाले हितेश आजाद प्रारंभिक शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक, जबकि हंसराज ठाकुर गोहर स्कूल के प्रवक्ता हैं। हितेश और आजाद ने अपनी पहली बाजी आरंभ करने से पहले मतदाताओं से अपील की कि मजबूत लोकतंत्र के लिए वे आगे आएं और खुद तो वोट दें ही, साथ में अपने परिवारजनों और मित्रों को भी वोट देने के लिए प्रेरित करें। इस बीच उन्होंने मतदाता जागरूकता के लिए अलग से वेबसाइट को भी लॉन्च की।

तीन सीसीटीवी कैमरों से लाइव प्रसारण
शतरंज मैराथन को शतरंज के तकनीकी विशेषज्ञों की निगरानी में संपन्न करवाई गई। स्पर्धा के स्थल में तीन सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे। शतरंज की सभी 303 बाजियां इलेक्ट्रॉनिक शतरंज बोर्ड पर खेली गई, जिससे इसका डिजिटल लाइव प्रसारण दुनिया भर में दिखाया जा सका।

रोहित-डीकॉक ने की अर्धशतकीय साझेदारी
मुंबई को पहला झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा। वे अमित मिश्रा की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने डीकॉक के साथ पहले विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। डीकॉक को रबाडा ने रन आउट किया। बेन कटिंग दो रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर पवेलियन लौट गए। सूर्यकुमार यादव (26) को रबाडा ने आउट किया।

रोहित 8 हजार टी-20 रन बनाने वाले दुनिया के 8वें बल्लेबाज
रोहित ने 30 रन की पारी में टी-20 में अपने आठ हजार रन पूरे कर लिए। वे ऐसा करने वाले दुनिया के आठवें और भारत के तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सुरेश रैना (8216) और विराट कोहली (8183) ऐसा कर चुके हैं।

इससे पहले मुंबई ने टीम में दो बदलाव किए। ईशान किशन की जगह बेन कटिंग और जेसन बेहरेनडॉर्फ की जगह जयंत यादव को टीम में शामिल किया। दिल्ली ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया।

Monday, April 15, 2019

मोदी के हेलिकॉप्टर से संदिग्ध काला बॉक्स उतरने को लेकर कांग्रेस ने की जांच की मांग

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलिकॉप्टर से संदिग्ध काला बॉक्स उतरने को लेकर कांग्रेस ने रविवार को जांच की मांग की। आरोप है कि कर्नाटक के चित्रदुर्ग में चुनावी सभा के दौरान मोदी के हेलिकॉप्टर से बॉक्स उतारा गया था। कांग्रेस ने मोदी से सफाई मांगी है। साथ ही कहा कि चुनाव आयोग को इसी जांच करानी चाहिए। मोदी ने चित्रदुर्ग में 12 अप्रैल को सभा की थी।

कर्नाटक कांग्रेस ने की शिकायत
कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने बताया कि कर्नाटक कांग्रेस ने चुनाव आयोग में इस मामले की शिकायत की है। हमने देखा था कि प्रधानमंत्री के चॉपर को तीन अन्य हेलिकॉप्टर एस्कॉर्ट कर रहे थे। लैंडिंग के बाद एक काला बॉक्स हेलिकॉप्टर से उतारा गया और प्राइवेट कार से ले जाया गया। यह कार एसपीजी काफिले का हिस्सा नहीं थी।

कांग्रेस प्रवक्ता ने बॉक्स में कैश होने का आरोप लगाया। उनका यह भी कहना है कि अगर बॉक्स में कैश नहीं था, तो इसकी जांच से किसी को क्या आपत्ति हो सकती है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष ने हेलिकॉप्टर से बॉक्स उतारे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। सोशल मीडिया में बॉक्स उतारे जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह मोदी के हेलिकॉप्टर से ही उतरा।

आनंद शर्मा ने कहा, "प्रधानमंत्री बात को संभालने और बदलने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि उनमें सही मुद्दों का सामना करने की हिम्मत नहीं है। वह (मोदी) राफेल घोटाले पर चुप क्यों हैं? पिछले साल मोदी और फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद के बीच राफेल मुद्दे पर बातचीत हुई थी। इस बातचीत को सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा।"

शर्मा का आरोप है- प्रधानमंत्री हताशा में हैं, चुनाव में जीत हासिल करने के लिए वे सशस्त्र बलों के मुद्दे पर प्रचार कर रहे हैं। जवानों की साहसिक कार्रवाई और उनके बलिदान पर वोट मांगना अपराध है। यह मातृभूमि की रक्षा करने वाले सशस्त्र बलों का भी अपमान है। हमारी सेनाएं किसी एक पार्टी या व्यक्ति के लिए काम नहीं करतीं। भारतीय सेना भारत गणराज्य की है।

बॉलीवुड डेस्क. रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी फिल्म मर्दानी 2 की शूटिंग में बिजी हैं। ये 2014 में आई फिल्म मर्दानी की सीक्वल है। ये अगले साल रिलीज होगी। फिल्म सेट से रानी की पहली तस्वीर सामने आई। इस फिल्म के बाद रानी डायरेक्शन में हाथ आजमाने वाली हैं।

मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रानी 2020 में अपनी पहली डायरेक्टोरियल फिल्म शुरू करेंगी। डायरेक्टोरियल डेब्यू के लिए वे अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश कर रही हैं। फिलहाल रानी की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ऐसी है मर्दानी 2 की कहानी
फिल्म में रानी सीनियर इंस्पेक्टर के रोल में नजर आएंगी। इसका निर्माण उनके पति और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं। डेली मेल को दिए इंटरव्यू में रानी ने कहा था- 'फिल्म मर्दानी मेरे दिल के बेहद करीब रही है और अक्सर लोग मुझसे कहते थे कि इस फिल्म का सीक्वल बनना चाहिए। दर्शकों की मांग को देखते हुए हमने मर्दानी 2 बनाने का फैसला किया। इस फिल्म का निर्देशन गोपी पुथरन कर रहे हैं और फिल्म की कहानी भी गोपी ने ही लिखी है। 

इससे पहले वो 2018 में आई फिल्म हिचकी में नजर आई थीं। इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। फिल्म को देश के साथ-साथ विदेश में अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

Monday, April 8, 2019

स्विट्जरलैंड के गुएरडाट ने तीसरी बार जम्पिंग वर्ल्ड कप जीता, ऐसा करने वाले पांचवें घुड़सवार

खेल डेस्क. दुनिया के नंबर एक घुड़सवार स्विट्जरलैंड के स्टीव गुएरडाट ने तीसरी बार एफईआई जम्पिंग वर्ल्ड कप जीत लिया। उन्होंने इससे पहले 2015 और 2016 में यह खिताब जीता था। वे तीन बार चैम्पियन बनने वाले दुनिया के पांचवें घुड़सवार हैं। उनसे पहले जर्मनी के मेरेडिथ मिशेल-बीयरबॉम, मार्क्स एहनिंग, ब्राजील के रोड्रिगो पेसोआ और ऑस्ट्रिया के हुगो सीमोन ने ऐसा किया था। सीमोन ने 1979 में पहला वर्ल्ड कप जीता था।

गुएरडाट ने 2012 ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीता था
गुएरडाट के हमवतन मार्टिन फुस दूसरे और स्वीडन के पेडर फ्रेडिस्कन तीसरे स्थान पर रहे। 2012 ओलिंपिक में स्वर्ण पदक विजेता गुएरडाट ने जीत के बाद कहा, "मैं फाइनल खेलने को लेकर आश्वस्त नहीं था। शुक्रवार को स्पीड क्लास के बाद मैं नर्वस था, लेकिन अंत शानदार हुआ।"

गुएरडाट ने कहा, "बाधाओं को पार करना घोड़े पर निर्भर है। मैं अपनी सवारी पर ध्यान केंद्रीत करने के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करता हूं। घोड़े ने मेरा अच्छे से साथ दिया। जब मैं छोटा था तब वर्ल्ड कप जीतने का सपना देखना था।"

36 साल के गुएरडाट ने कहा, "पहली बार 2015 में चैम्पियन बनना बेहतरीन था। 2016 में गुटेनबर्ग में विजेता बनना भी खास था।" वहीं, दूसरे स्थान पर मार्टिन फुस ने उन्हें जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा, "अगर मैं हारता हूं तो यह अच्छा हुआ कि गुएरडाट विजेता बने। वे मेरे दोस्त और ट्रेनिंग के साथी हैं।"

इस संस्करण में पंजाब को पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के हाथों 22 रन की हार मिली थी। हैदराबाद को मुंबई इंडियंस ने उसी के घर में 40 रन से हराया था। हालांकि, पंजाब ने घरेलू मैदान पर हुए अपने दोनों मैच जीते हैं। वह इस स्टेडियम पर 10 मई 2017 से नहीं हारी है। उसने इस मैदान पर आखिरी हार 8 मई 2017 को गुजरात लॉयंस के हाथों मिली थी। उसके बाद से उसने यहां 6 मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

किंग्स इलेवन पंजाब : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह, मुरुगन अश्विन, अग्निवेश अयाची, सैम करन, क्रिस गेल, हरप्रीत बरार, मोएसेस हेनरिक्स, सरफराज खान, मनदीप सिंह, डेविड मिलर, मुजीब उर रहमान, मोहम्मद शमी, करुण नायर, दर्शन नलकांडे, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), केएल राहुल, अंकित राजपूत, सिमरन सिंह, एंड्रयू टॉय, वरुण चक्रवर्ती, हार्डुस विलजोएन।

सनराइजर्स हैदराबाद : भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), डेविड वॉर्नर, अभिषेक शर्मा, जॉनी बेयर्स्टो, खलील अहमद, रिकी भुई, बासिल थम्पी, श्रीवत्स गोस्वामी, मार्टिन गुप्टिल, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद नबी, शहबाज नदीम, टी. नटराजन, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, राशिद खान, ऋद्धिमान साहा, संदीप शर्मा, विजय शंकर, शाकिब अल हसन और बिली स्टेनलेक।

Friday, April 5, 2019

中美贸易谈判:特朗普再会刘鹤,或在四周内达成“史诗级”贸易协议

本周五,美国总统特朗普再次会见中国副总理刘鹤。特朗普称,中美两国已经就贸易谈判中一些最棘手的问题达成了一致意见,很快就能达成协议。

那些新消息?
在时间线上,特朗普称,“协议进展非常好,我们将可能在未来四周知道结果。之后可能需要两周时间准备好,但是我真的认为未来很短时间我们就知道(结果)了。”

特朗普表示,我们还有路要走,但不会太远了。他说,达成协议的可能性很大,如果达不成协议,我们将很难允许中国与美国进行贸易。

特朗普不断强调,这份潜在协议的内容和规模。他表示,“这是一个史诗般的协议,历史性的,如果它达成了话。”

特朗普声称即将达成的这项协议空前盛大。 他说,“我们从来没有跟中国做过这样的协议”,而且表示双方在谈判中几乎涵盖了所有议题,使协议变得非常全面性。

“我们要看它是否能达成,这将是所有其他协议的爷爷。有很大的机会达成协议。”

除了特朗普的言论外,媒体都注意到刘鹤在白宫椭圆形办公室的座位变化——以往两次接见刘鹤,特朗普都把他安排在自己对面,此次则不同以往地安排坐在自己的右手边,并排而坐。

虽然特朗普表达出乐观态度,不过中国官方媒体新华社也在周五发表评论称,“围绕协议文本,剩下的问题个个都是硬骨头,要对磋商的长期性、复杂性和艰巨性有更清醒认知,做好更充足的准备,并多一些底线思维。”

在与刘鹤会晤前,特朗普在白宫发表讲话称,如果达成协议他将与习近平举行峰会。

特朗普今年2月22日也曾在白宫椭圆形办公室接见刘鹤。当时,他曾表示希望在3月底能和习近平在海湖庄园举行“签约峰会”,敲定最终协议。

然而,2月以来,双方谈判一直没有突破性进展,2月15日,美国和中国结束一轮谈判,未达成协议,美国方面称“一些非常困难的问题”依旧未能解决。

路透社引用了解谈判的消息人士说,中美双方目前的主要分歧在于如何保障协议执行,以及美国什么时候、以何种方式解除中国商品的惩罚性关税。

中国政府寻求美方立即结束特朗普对价值2500亿美元中国输美商品的关税。特朗普政府的官员对此并没有具体拿出计划。

就在本轮面对面会谈前,特朗普突然表示,即使双方达成贸易协议,美国仍将对价值500亿美元的中国商品征收关税。

分析人士认为,关税问题谈妥后,才能形成最终协议,之后中美首脑才能会面,以防止无协议峰会的局面。